गांडेय के पंचमटांड़ में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय रामचरितमानस यज्ञ शुरू

0

Last Updated on March 15, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शुक्रवार को गिरिडीह ज़िले के गांडेय प्रखंड़ के रसनजोरी पंचायत के पंचमटांड़ गांव में को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री श्री 108 रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ की शुरुआत की गई। यह कलश यात्रा पंचमटांड गांव स्थित यज्ञ मंडप से शुरू होकर पंचमटांड, रसनजोरी, पिपरासिघां होते हुए सबसे पहले झिंझरी पहाड़ी शिव मंदिर पहुंची।

वहां शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पुनः कलश यात्रा चिकसोरिया गांव होते हुए लगभग 8 किलोमीटर की दूरी तय करके चिकसोरिया नदी पहुंची। चिकसोरिया नदी में यज्ञ के आर्चाय लवलेश त्रिवेदी ने विधि-विधान से कलश की पूजा अर्चना करवाई और कलश में जल भरवाया।

कलश यात्रा में कुल 301 कन्याकुमारी और महिलाओं ने भाग लिया था। सभी महिलाएं भगवा वस्त्र पहने, चुनरी ओढ़कर माथे में कलश लेकर भक्ति नारे लगाते हुए आगे बढ़ रही थी। कलश यात्रा में मुख्य यजमान वासुदेव मंडल अपनी पत्नी के साथ मुख्य कलश लेकर आगे बढ़ रहे थे।

मुख्य यजमान के साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, पूर्व उपाध्यक्ष अरुण हाजरा, सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव, प्रकाश मंडल, प्रवीण चौधरी, शंकर मंडल, रंजीत स्वर्णकार, पंचायत की मुखिया शीतल कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि महेन्द्र मंडल, भागीरथ मंडल, बलराम गोस्वामी, मुन्ना मंडल, आजसू के केन्द्रीय महासचिव अर्जुन बैठा आदि भी यज्ञ का ध्वजा लिए आगे बढ़ रहे थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *