गणतंत्र दिवस की तैयारी समारोह को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन

0

Last Updated on January 20, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त, गिरिडीह नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गणतंत्रता दिवस की तैयारियां को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस का समारोह झंडा मैदान में आयोजन करने का निर्णय लिया गया। गणतंत्र समारोह के अवसर पर झंडोत्तोलन मुख्य अथिति झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम में परेड, झंडोतोलन, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त, गिरिडीह ने एक-एक कर सभी संबंधित अधिकारियों संग विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिए।

उपायुक्त, गिरिडीह ने मुख्य कार्यक्रम स्थल के साथ साथ सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन करने हेतु निर्देशित किए। इसके साथ ही उन्होंने परेड की तैयारी, झांकियों की थीम समेत अन्य विषयों पर भी कई निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इसके अलावा झंडा मैदान में साफ- सफाई, लाउडस्पीकर की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, परेड की तैयारियां, राष्ट्रगान, निरीक्षण हेतु जीप की व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था समेत अन्य के लिए संबंधित पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया गया।

वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी, कर्मी समेत अन्य को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करने को लेकर भी निर्देशित किया गया।

मुख्य स्थलों पर झंडोंत्तोलन का कार्यकम निम्न प्रकार निर्धारित किया गया:

जिला गोपनीय कार्यालय, गिरिडीह 8:20 बजे प्रातः

झंडा मैदान, गिरिडीह 9:00 बजे प्रातः

समाहरणालय परिसर, गिरिडीह 10:15 बजे प्रातः

अनुमंडल कार्यालय, गिरिडीह 10:40 बजे प्रातः

कर्मचारी महासंघ भवन, गिरिडीह 10:45 बजे प्रातः

जिला परिषद कार्यालय, गिरिडीह 10:50 बजे प्रातः

सिविल सर्जन कार्यालय, गिरिडीह 10:55 बजे प्रातः

नगर निगम, गिरिडीह 11:00 बजे प्रातःअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 11:10 बजे प्रातः

पुलिस लाइन, गिरिडीह 11:30 बजे प्रातः

गणतंत्र दिवस के अवसर पर निम्न विभागों द्वारा झांकी प्रस्तुत किया जाएगा: 01) सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, गिरिडीह, 02) कृषि विभाग, गिरिडीह, 03) पशुपालन विभाग, गिरिडीह, 04) मत्सय विभाग, गिरिडीह, 05) जिला समाज कल्याण कार्यालय, गिरिडीह, 06) गव्य विकास कार्यालय, गिरिडीह, 7) JSLPS, गिरिडीह, 08) डी० आर० डी० ए०, गिरिडीह, 09) उत्पाद विभाग, गिरिडीह, 10) जिला उद्योग केन्द्र, गिरिडीह, 11) अग्निशमन केन्द्र, गिरिडीह, 12) जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, गिरिडीह, 13) शिक्षा विभाग, गिरिडीह, 14) जिला आपूर्ति कार्यालय, गिरिडीह 15) स्वास्थ्य विभाग, गिरिडीह

समारोह का आयोजन सफलता पूर्वक करने हेतु निम्नलिखित निर्णय लिये गये: मुख्य झंडोंत्तोलन समारोह परेड में होमगार्ड, एन० सी० सी० सीनियर विंग, गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह, कस्तुरबा गाँधी आवासीय बालिका विधालय, गिरिडीह, कार्मेल स्कुल, गिरिडीह, सुभाष पब्लिक स्कूल, गिरिडीह, बी० एन० एस० डी० ए० वी० स्कूल, गिरिडीह, सी० सी० एल० डी०ए०वी० स्कूल, गिरिडीह, जिला सशस्त्र बल पुरूष एवं महिला, सी०आर०पी०एफ०, आई०आर०बी०, एवं एस०एस० बी० की एक-एक टुकडी सहित कुल 12 टुकडियों भाग लेगी।

परेड की सम्पूर्ण व्यवस्था परिचारी प्रवर, गिरिडीह द्वारा की जायेगी। परेड का पूर्वाभ्यास दिनांक 21.01.2024 से 24.01.2024 तक करने का निर्णय लिया गया।

झांकियों में उपयोग किए जाने वाले सभी वाहनों की जांच दिनांक 25.01. 2024 को जिला परिवहन पदाधिकारी/मोटर यान निरीक्षक, गिरिडीह के द्वारा किया जाएगा।

झांकी की व्यवस्था सुचारू रूप से सम्पादन हेतु उप विकास आयुक्त, गिरिडीह की अध्यक्षता में एक टीम गठन करने का निर्णय लिया गया, जिसमें सदस्य के रूप में अभिषेक कुमार, कार्यपालक दण्डाधिकारी, गिरिडीह / जिला पंचायती राज पदाधिकारी, गिरिडीह एवं कौशिक अप्पू, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, गिरिडीह सहयोग करेगें।

जिला जनसम्पर्क, पदाधिकारी, गिरिडीह द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोंत्तोलन समारोह हेतु ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं फ्लैक्स की व्यवस्था की जायगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे शहर की साफ-सफाई एवं विभिन्न चौक चौराहों पर लगे प्रतिमाओं की साफ सफाई किया जाना अपेक्षित है। झंडोंत्तोलन के अवसर पर झंडा मैदान, गिरिडीह में एक टैंकर पानी की व्यवस्था कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए इसकी सम्पूर्ण व्यवस्था (डिसपोजल ग्लास एवं डस्टबिन सहित) करने की बात कही गई।

आम नागरिकों से यह अपील करने का निर्णय लिया गया कि वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर भी झंडा फहराए। कार्यपालक अभियन्ता, भवन प्रमंडल, गिरिडीह द्वारा झंडा मैदान, रिडीह स्थित फ्लैग पोस्ट / चबूतरा एवं मंच की आवश्यक मरम्मति, रंगाई पोताई एवं दान के गढ्ढों की भराई तथा समाहरणालय, अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला गोपनीय खा के कार्यालय में बने फ्लैग पोस्ट एवं अन्य मंच की रंगाई पोताई का भी कार्य दिनांक 24.01.2024 तक पूर्ण कर लेगें। उक्त तिथि को जांच टीम के द्वारा उक्त कार्यों का निरीक्षण किया जायेगा।

झंडा मैदान, गिरिडीह में बैरीकेडिंग तथा आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों एवं अन्य व्यक्तियों के बैठने हेतु पर्याप्त मात्रा में कुर्सी की व्यवस्था, कारपेट बिछाने एवं फुल गमला आदि की व्यवस्था की जायेगी। बैठने के स्थान पर महिला, पुरूष एवं गणमान्य व्यक्तियों, मीडिया कर्मियों हेतु अलग-अलग बोर्ड लगवा दिया जाय, ताकि आगंतुकों को कठिनाई न हो। मंच सहित पूरे झण्डा मैदान, गिरिडीह में सोडियम हाईपोक्लोराइट का छिड़काव किया जाना है। प्राथमिक उपचार हेतु मेडिकल टीम / ऐम्बुलेंस की व्यवस्था की जाएगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *