भाजयुमो निवर्तमान जिलाध्यक्ष रंजीत को अब जिला मंत्री का पद

0

Last Updated on August 8, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह जिला अध्यक्ष महादेव दुबे के द्वारा बुधवार को जिला कमेटी का विस्तार किया गया। गिरिडीह ज़िला के युवा चेहरा के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा, गिरिडीह के निवर्तमान जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय को भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह का जिला मंत्री मनोनित किया गया।

बता दे रंजीत कुमार राय छात्र जीवन से ही राजनीत में काफी सक्रिय है। बाल काल से ही आरएसएस से जुड़े उसके बाद एबीवीपी गिरिडीह के नगर सह मंत्री, जिला संयोजक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य जैसे दाईतव में रहते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने और अब वो भाजपा जिला मंत्री के पद में चुने गए है।

वहीं युवाओं और स्थनीय लोगों में उनकी अच्छी पकड़ है। उन्होंने कोरोना कल में बढ़-चढ कर सेवा कार्य किया।श्री राय की राजनीति में अच्छी पेठ बनता जा रहा है। उनकी मां मुखिया रह चुकी है और अभी वर्तमान में उनकी पत्नी डोली कुमारी भाग संख्या-39 से जिला परिषद सदस्य है।

वहीं जिला मंत्री बनने पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, निर्भय शहबादी, चुनुकांत, दिनेश यादव, कामख्या गिरी, महेंद्र वर्मा, यदुनंदन पाठक, प्रकाश सेठ, कुमार सौरव, दीपक पंडित, मनोज सिंह, मिथुन चंद्रवंशी, सोनू सिंह, बबलू दास, सीताराम पंडित, राजेश गुप्ता, अजय सिंह, हरमिंद्र सिंह बग्गा, आकाश सिंह, सुभम पांडेय, राजेश विश्वकर्मा, खिरोधर दास, बीरेंद्र राय, प्रदीप राय, रामेश्वर शर्मा, अजीत शर्मा, स्रेयांश सिंहा, हर्ष सिन्हा, नीरज राय, सतीश मंडल समेत सैकड़ों लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *