प्रो. विनीता कुमारी के नेतृत्व में लोगों ने सुना पीएम के ‘मन की बात’

0

Last Updated on September 30, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह‌। गिरिडीह विधानसभा के विभिन्न बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। जिसमें वार्ड नंबर 7 के बूथ संख्या 22 एवं 26 पर इस कार्यक्रम की प्रभारी प्रो विनीता प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा एवं नगर मंत्री समीर दीप के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ‘मन की बात ‘ के श्रोता ही इस कार्यक्रम के असली सूत्रधार हैं। इस बार मन की बात कार्यक्रम को 10 साल पूरे हो रहे हैं। इसका प्रारंभ 3 अक्टूबर 2014 को हुआ था। प्रो. विनीता कुमारी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में हर बार नई गाथाएं ने व्यक्तित्व और नए कीर्तिमान जुड़ जाते हैं। आज स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूरे हो रहे हैं जिसके माध्यम से महात्मा गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।

एक पेड़ मां के नाम अभियान से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला, मोदी ने सभी देशवासियों से अपील की कि इन त्योहारों पर मेड इन इंडिया प्रोडक्ट ही खरीदें। साथ ही संथाली भाषा को डिजिटल नवाचार की मदद से नई पहचान देने का अभियान शुरू किया गया।


मौके पर वार्ड अध्यक्ष अशोक वर्मा, ओबीसी मोर्चा के पूर्व महामंत्री उमाशंकर चरण पहाड़ी, शुभ दीप, बबीता देवी, शांति देवी, किरण देवी, चंपा देवी, रिंकी देवी, सुनीता देवी, राजा प्रजापति, विशाल कुमार, विक्रम, संतोष यादव, किसलय, रविन्द्र पासवान, निर्मल राम, आशीष, विजय पासवान, जयप्रकाश वर्मा, रंजीत यादव, शंकर राम, मिथलेश यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *