35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल और गिरिडीह कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया पौधरोपण

0

Last Updated on August 28, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। बुधवार को गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह में 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल और गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह के संयुक्त तत्वावधान में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम सशस्त्र सीमा बल 35वीं वाहिनी के कमांडेंट संजीव कुमार के दिशा-निर्देशन और वाहिनी के उप कमांडेंट केकिसलय उपाध्यक्ष निरीक्षक (सामान्य) मंजीत सिंह, उप निरीक्षक (सामान्य) अनोपा राम के प्रयत्नों का सुफल था। इस कार्यक्रम में वाहिनी के बीस से अधिक जवान सदल बल अनेक तरह के पौधों के साथ उपस्थित थे। कार्यक्रम में कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई -I और II के स्वयंसेवकों के साथ साथ बी. एड. संभाग और अन्य विषयों के छात्र छात्राओं की भागीदारी रही।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अनुज कुमार, अर्थशास्त्र के सहायक प्रोफेसर नयन कुमार सोरेन, राजनीति विज्ञान के राजकुमार वर्मा, उर्दू के डॉ.गुलाम सामदानी, बीएड के प्रो विनीता कुमारी, धर्मेंद्र कुअंर वर्मा, आशा रजवार, एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी अरुणिमा सिंह आदि ने सशस्त्र सीमा बल के पदाधिकारियों और जवानों के साथ मिलकर पौधारोपण किया।

उसरी बचाओ अभियान के संयोजक श्री राजेश सिन्हा भी इस कार्यक्रम में शामिल थे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अनुज ने इस अवसर पर 35वीं वाहिनी के पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ-साथ सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का इस आयोजन में स्वागत किया और आभार प्रकट किया।

उप कमांडेंट किसलय उपाध्याय ने इस अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारा मुख्य दायित्व होना चाहिए। हरियाली से जीवन है और इसी से खुशहाली भी है।

राजेश सिन्हा ने बताया कि इस अभियान के तहत हजारों वृक्ष लगाए जा चुके हैं। कार्यक्रम का संचालन हिंदी के सहायक प्रोफेसर डॉ.बलभद्र सिंह ने किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *