दिल्ली में प्रो. विनीता को उत्कृष्ट महिला सम्मान से किया गया सम्मानित

0

Last Updated on April 3, 2025 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। जेम पोर्टल यानि गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस जो केंद्र सरकार का अभियान के तहत ।प्रो विनीता ने बताई की विभिन्न राज्यों में भी काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसके तहत बुनकर और कारीगर अपने उत्पादों को सीधे सरकारी विभागों को बेच रहे हैं। इससे कारीगरों, बुनकरों, सूक्ष्म उद्यमियों, महिलाओं, आदिवासी उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों आदि विक्रेता समूहों की भागीदारी बढ़ रही है, जिन्हें अब तक सरकारी बाजारों तक पहुंचने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। इसके लिए सरकार ने अपने सभी विभागों को जीईएम यानी कि गवर्मेंट ई-मार्केटप्लेस से जोड़ा हुआ है जहां छोटे बिजनेसमैन भी अपना सामान उचित कीमत पर बेच पा रहे हैं।

भाजपा केन्द्रीय कार्यालय दिल्ली में प्रो विनीता को जेम पोर्टल की झारखंड प्रभारी के रूप में उत्कृष्ट महिला सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा वानथि निवासन के नेतृत्व में आयोजित किया गया ।जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से महिला बहनें सम्मिलित हुई। प्रो विनीता ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाएं सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर हो रही हैं।

इस सम्मान के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्षा वानथि श्रीनिवासन, दीपक प्रकाश, बाबुलाल मरांडी, कार्यक्रम प्रभारी उषा बाजपेई पूर्व प्रदेश अध्यक्षा आरती कुजूर एवं वर्तमान प्रदेश अध्यक्षा आरती सिंह के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। साथ अपने सहयोगियों का भी धन्यवाद किया। जिन्होंने समय पर अपना साथ और सहयोग बनाए रखा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *