पीरटांड में करमा पर्व में शामिल हुए रिटायर इंजीनियर विनय सिंह

0

Last Updated on September 14, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। ज़िले में शनिवार को पवित्र एकादशी दिवस गिरिडीह विधानसभा के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत बांध पंचायत के आदिवासी बहुल ग्राम बांध में कृषि, प्रकृति एवं भाई बहन का लोक महोत्सव करमा पूजा के शुभ अवसर पर सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय कुमार सिंह भाजपा नेता द्वारा समारोह में शामिल हुए।

वहीं सभी माताओं, बहनों, बच्चियों को उनके सुखी रहने समृद्ध होने तथा जीवन में खुशहाली लाने हेतु शुभकामनाएं एवं बधाई दिया। उक्त अवसर पर इंजीनियर विनय कुमार सिंह ने कहा कि करमा को झारखंड का दूसरा सबसे बड़ा प्राकृतिक पर्व माना जाता है, जिसे आदिवासी और सदान मिल-जुलकर सदियों से मनाते आ रहे हैं। यह पर्व सदाचार, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन बहनें अपने भाइयों की दीर्घायु और मंगलमय भविष्य की निर्जला व्रत कर कामना करती हैं।

मौक़े पर गिरिडीह विधानसभा के विस्तारक मनू उपाध्याय, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष अमित पासवान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार, बांध पंचायत के संयोजक राहुल तांती, बबलू सिहं, तुइयो पंचायत के संयोजक महेंद्र यादव, एकल अभियान के पवन कुमार, नरेश सिंह, चरकू तूरी सहित सैकड़ों व्रत धारी माताएं, बहनें उपस्थित थी। जिनके द्वारा पारंपरिक कार्यक्रम किया गया। इसके अलावा पालगंज मोड़ पर एवं चिरकी पंचायत के कुर्मी महतो बहुल्य माधुपुर गांव में भी कर्मा पूजा में शामिल होकर सभी को शुभकामनाएं दी गई। साथ में मधुपुर बूथ अध्यक्ष दुलारचंद महतो, सुभाष कुमार, एकल अभियान के संच प्रमुख सुशील कुमार महतो, एकल विद्यालय की आचार्या गीता देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *