उसरी नदी में पदयात्रा की तैयारी की समीक्षा बैठक सम्पन्न

0

Last Updated on February 23, 2024 by Gopi Krishna Verma

उसरी बचाओ अभियान बैठक में उपस्थित लोग।

गिरिडीह। ज़िले में लगातार उसरी बचाओ अभियान के कोर कमेटी की शुक्रवार को अमित बरदियार घाट शास्त्री नगर में एक बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता उसरी बचाओ अभियान संयोजक मंडली के सदस्य कृष्ण मुरारी शर्मा ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि उसरी को बचाने के लिए अपने अपने मुहल्लों से झंडा बैनर लेकर निकलेंगे और उसरी शास्त्री नगर घाट पहुंचेंगे। झंडा बैनर बनवाने और नारा लिखवाने की जिम्मेदारी राजेश सिन्हा और कृष्ण मुरारी शर्मा को दिया गया।

विदित हो कि उसरी बचाओ अभियान की मुख्य मांग उसरी नदी पर छिलका डैम, उसरी नदी में गंदे नालों का पानी सीधे उसरी में जाता है। उसको रोकने के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, नदी के दोनों किनारों पर पौधारोपण, जगह जगह पर पार्क का निर्माण, नदी का अतिक्रमण पर रोक आदि शामिल है।

उसरी बचाओ अभियान संयोजक मंडली के सदस्य कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि उसरी नदी में पदयात्रा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में उसरी नदी और पर्यावरण बचाने को लेकर जन जागरूकता लाना है। छिलका डैम बन जाने से जल स्तर भी बढ़ेगा। गर्मी में जीव-जंतु, पशु- पक्षी का जीवन बचेगा।

संयोजक मंडली के सदस्य राजेश सिन्हा ने कहा कि उसरी बचाओ अभियान एक सामाजिक संगठन है। जिसमें सभी राजनैतिक व विभिन्न संगठनों के लोग जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के प्रयास का परिणाम के रूप में उसरी नदी पर छिलका डैम का निर्माण बहुत जल्द मिलेगा। इसमें गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व सीसीएल के जीएम का प्रमुख योगदान है।

संयोजक मंडली के सदस्य विनय कुमार सिंह ने कहा कि उसरी नदी को संवारने के लिए कई वर्षो से वो प्रयासरत हैं। अब उसरी बचाओ अभियान के बैनर तले इस लड़ाई को आगे बढ़ाया जा रहा है। जिसमें सभी दल के लोग शामिल हैं। संयोजक मंडली के सदस्य रामजी यादव ने कहा कि उसरी नदी को बचाने के लिए गिरिडीह वासियों को आगे आने की जरूरत है।


बैठक में उसरी बचाओ अभियान के आलोक मिश्रा, बबलू शानू , दीपक श्रीवास्तव, जय प्रकाश चौधरी, रंजय बरदियार सहित कई लोग मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *