राजद नेता ने चलाया जनसंपर्क अभियान सुनी लोगों की समस्या

0

Last Updated on August 19, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के राजद नेता सह अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवानंद हाजरा एवं युवा सचिव मंटू यादव ने रविवार को जमुआ प्रखंड के जेरुआडीह, केंदुआ, मांझीझार, दुम्मा, नावाडीह, डोमनपहाडी, जरीडीह समेत विभिन्न गांवों का दौरा किया।

इस दौरान देवानंद हजरा ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्या का हर संभव समाधान करने का भरोसा दिया। श्री हाजरा ने कहा कि वे अभी लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम हूं। यदि आप लोगों का आशीर्वाद और सहयोग मिलता रहा तो वे इससे बड़ी-बड़ी समस्या को समाधान करने का काम करेंगे।

कहां की राष्ट्रीय जनता दल ही जमुआ विधानसभा से भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम कर सकता है। राष्ट्रीय जनता दल का जनाधार यहां मजबूत है। श्री हाजरा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के लोग घर-घर जाकर एक-एक लोगों की समस्या सुनने का काम कर रही है और उनके समस्या का समाधान करने का भी काम लगातार कर रहा है।

युवा सचिव मंटू यादव ने कहा कि गरीबों का सेवा करना सबसे बड़ा सेवा है। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और युवा सम्राट तेजस्वी यादव से ही जमुआ का सर्वांगीण विकास हो सकता है। इस बार जमुना की जनता परिवर्तन के मूड में है। जनता आशा भरी निगाहों से राजद की ओर देख रहा है। श्री यादव ने कहा कि इस बार जमुना में लालटेन जलने का काम होगा।

मौके पर अधिवक्ता सुनील गुप्ता, पंकज यादव, मो इसराइल अंसारी, मो इसाक अंसारी, हुसैन अंसारी, अफजल अंसारी, इस्माइल अंसारी, मुन्ना अंसारी, आजाद अंसारी, बाबूराम हेंब्रोम, सानो हेंब्रोम, टुपलाल तुरी, फुचन तुरी, हरि हाजरा समेत कई लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *