हजारीबाग के कन्हरी हिल में रालोजपा की बैठक 29 को

0

Last Updated on December 22, 2023 by Gopi Krishna Verma

वनभोज के बहाने लोकसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति

गिरिडीह। वनभोज के बहाने लोकसभा चुनाव को लेकर आगामी 29 दिसंबर को राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के राज्य कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक हज़ारीबाग के कन्हरी हिल वन परिसर में होगी। बैठक में पार्टी के सभी इकाईयों के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल होंगे। झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज के निर्देश पर इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

बैठक में वनभोज के बहाने आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा के साथ संगठन की मजबूती पर समीक्षा भी होगी। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के झारखंड़ प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज करेंगे। इस बात की जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव मुकेश कुमार ने एक प्रेस बयान जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड़ प्रदेश के लोकजनशक्ति पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष श्री बबलू सागर मुंडा, झारखंड़ प्रदेश के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम के साथ-साथ पूरे प्रदेश के सभी प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी एवं जिले के समस्त प्रकोष्ठों के अधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में नववर्ष के जनवरी माह में राजधानी रांची में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का प्रदेश सम्मेलन करने पर विचार विमर्श किया जाएगा। जिसमें सभी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्षों से राय ली जाएगी। उन्होंने पार्टी के सभी पदधारकों से अनुरोध किया है कि वे निश्चित रूप से इस बैठक सह वनभोज में शामिल हों ताकि पार्टी कि रणनीति और मजबूती पर विस्तार से चर्चा हो सके।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *