संजय सिंह को मिली जमानत, लोकतंत्र की हुई जीत: आप

0

Last Updated on April 2, 2024 by Gopi Krishna Verma

आप प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा राज्सभा सांसद संजय सिंह के साथ।

गिरिडीह। सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को मंगलवार को जमानत दे दी। आम आदमी पार्टी झारखंड़ के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया।

उन्होंने कहा कि सत्य की जीत तय है। देर सबेरे आम आदमी पार्टी के सभी नेता रिहा होंगे। आज तक चारों नेता के घर से एक रुपए भी बरामद नहीं हुआ है। कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन से उपजी हुई पार्टी है; लेकिन देश में अभी तानाशाही चलाने वाली सरकार चल रही है। केन्द्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इतिहास में पहली बार विपक्ष के मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी के माध्यम से विपक्ष को जेल में डालकर चुनाव जीतने का उनका सपना सपना ही रह जाएगा। देश की जनता संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क पर उतर चुकी है। इसकी झलक दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ महारैली में दिख चुका है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *