गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सरहुल पर्व

0

Last Updated on April 7, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। रविवार को गिरिडीह ज़िले के पपरवाटांड स्थित नया पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया।

इस दौरान पाहन ने जाहेर स्थान पर ईष्ट देवता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि, हरियाली की मंगलकामना की। इसके बाद पुलिस लाइन में आदीवासी समाज के पुरुष-महिलाएं व युवतियां परंपरागत वेशभूषा में सरहुल महोत्सव में शामिल हुए।

इस बाबत पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यंन मुंडा ने बताया कि यह परंपरा पूर्वजों के जमाने से चली आ रही है। इस परंपरा को उत्सव रूप में मनाकर नई पीढी के लोगों को सरहुल व पर्यावरण का महत्व बताना है। समुदाय के लोगों का प्रकृति से प्रेम व अटूट रिश्ता होने के कारण ही पर्यावरण व संस्कृति को अब तक सहेज कर रखा गया है। यह पर्व हमें प्रकृति व संस्कृति से जोड़े रखती है। वही नये फसल फल फूल को पहले देवता को अर्पण करते हैं। उसके बाद ही हम ग्रहण करते हैं। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *