शर्मनाक: भारत सरकार बोर्ड लगे कार ने सड़क डिवाइडर में मारी टक्कर, दो घायल

0

Last Updated on May 26, 2024 by Gopi Krishna Verma

नशे में धुत थे पदाधिकारी, महिला सहकर्मी के साथ की थी शराब पार्टी, औरंगाबाद से देवघर जाने के क्रम में बेंगाबाद एनएच-114ए पर हुई घटना

गिरिडीह। शनिवार देर रात को गिरिडीह के बेंगाबाद में देर रात हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग बाल-बाल बच गए। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कार में लगा है भारत सरकार का बोर्ड, महिला सहकर्मी के साथ थे पदाधिकारी:

सूत्रों के अनुसार कार चालक नशे में धुत था और साथ में थी एक महिला भी थी। इधर घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और कार से दोनों को बाहर निकाला। चालक नशे में धुत था। वह चलने तक की स्थिति में नहीं था। महिला की भी स्थिति ठीक नहीं थी; लेकिन, वह कार चला रहे व्यक्ति की मदद करने की कोशिश कर रही थी।

कार चला रहे व्यक्ति को महिला सर कहकर संबोधित कर रही थी। दोनों को कार से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने पूछताछ की, तो पता चला कि कार चालक बिहार के औरंगाबाद जिले में किसी बड़े पद पर कार्यरत है। महिला उसकी सहकर्मी है। इधर कार में सवार महिला के पति देवघर में काम करते हैं। दोनों कार (बीआर 01सीयू 4702) से औरंगाबाद से देवघर जा रहे थे। इस दौरान बेंगाबाद चौक के पास दुर्घटना हो गई। कार में भारत सरकार, डीआईओ, औरंगाबाद का बोर्ड लगा है।

क्षतिग्रस्त कार में पुलिस को मिले कई आपत्तिजनक सामान:


क्षतिग्रस्त कार की तलाशी ली गई, तो उसमें कई आपत्तिजनक सामग्री के साथ शराब की खुली बोतलें मिलीं हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिहार में शराबबंदी के कारण झारखंड सीमा में आने के बाद शराब की पार्टी की गई। रात में ही पुलिस की मदद से दोनों को देवघर भेज दिया गया। क्षतिग्रस्त कार पुलिस के कब्जे में है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *