गिरिडीह से टीम राज्य स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता में शामिल होने जमशेदपुर रवाना
Last Updated on February 7, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। राज्य स्तरीय कब्बड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शुक्रवार को गिरिडीह महिला और पुरूष टीम जमशेदपुर के लिए रवाना। वहीं जिला अध्यक्ष राजेंद्र तर्वे ने बताया कि जमशेदपुर के तीन प्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 8 और 9 फरवरी को होने वाले क्रीड़ा भारती राज्य स्तरीय स्तरीय कब्बड्डी प्रतियोगिता के लिए गिरिडीह के महिला और पुरूष की टीम आज कोच प्रियंका कुमारी और टीम मैनेजर सुधीर आनंद के साथ जमशेदपुर के लिए रवाना हुए।

उन्होंने कहा कि इन दोनों टीम को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भेजने में आने वाले सभी तरह का खर्च क्रीड़ा भारती गिरिडीह द्वारा वहन किया जा रहा है। इसमें क्रीड़ा भारती के मुख्य संरक्षक प्रदीप जैन एवं संरक्षक विजय सिंह का अहम योगदान रहा।
जिला मंत्री अमित स्वर्णकार ने बताया कि इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले के अलग अलग प्रखंड से आए खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता कराया कर किया गया था जिसमें 10 पुरूष और 10 महिला खिलाड़ी जिला टिम में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि इसलिए ये टिम काफी मजबूत है और पूर्ण विश्वाश है कि दोनों टिम ट्राफी जीत कर पूरे गिरिडीह का नाम रौशन करने का काम करेंगे।

क्रीड़ा भारती के मुख्य संरक्षक प्रदीप जैन, संरक्षक विजय सिंह, जिला अध्यक्ष राजेंद्र तरवे, उपाध्यक्ष राजवंश सिंह, सुंदर पांडेय, जिला मंत्री अमित स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष अनीता ओझा, कार्यकारणी सदस्य सुधार आनंद, शशिकांत विश्वकर्मा, आकाश स्वर्णकार, नुरुल होदा, जिला कब्बड्डी संघ की सचिव अनीता सिंह, चंदन कुमार, सीनियर कब्बड्डी खिलाड़ी, संजय कुमार, विवेक रंजन, सूरज तिवारी एवं क्रीड़ा भारती के सभी सदस्यों ने अपनी शुभकामनाओं के साथ जमशेदपुर के लिए रवाना किया।