राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत किए जा रहे गतिविधियों का केन्द्रीय टीम के निदेशक, चावल विकास निदेशालय (पटना) द्वारा निरीक्षण किया गया

0

Last Updated on February 29, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गिरिडीह जिले में केन्द्रीय टीम के निदेशक, चावल विकास निदेशालय (पटना) डॉ० मान सिंह एवं जिला कृषि पदाधिकारी सह- परियोजना निदेशक, आत्मा, गिरिडीह द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत् किये जा रहे गतिविधियों का अवलोकन किया गया।

इस योजना के तहत् प्रत्यक्षण मक्का (प्रभेद – DHM-121) मूंग (विराट), रागी (VL-379), सरसों (RH-725), चना (GNG-1958) का प्रत्यक्षण किया गया है। इनके द्वारा प्रखंड़ गांडेय, जमुआ, बेंगाबाद एवं धनवार प्रखंड़ के उदय नारायण सिंह, भूधरणी, जागेश्वर हाजरा, मनोज रविदास, दिनेश वर्मा, वासुदेव सिंह, गोवर्धन महतो आदि किसानों के खेतों में जाकर चना एवं सरसों लगे फसल के फसल प्रत्यक्षण को देखा एवं किसानों से बात कर योजनाओं से अवगत हुए।

मौके पर सुरेन्द्र सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी, गिरिडीह, आत्मा के उप परियोजना निदेशक, विजय प्रकाश, बी.टी.एम. गाण्डेय, रजनीश बी.टी.एम., बेगाबाद, रंजीत कुमार, बी.टी.एम एवं संबंधित ग्रामो के किसान गण उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *