समस्त झारखंड समाज ने किया रक्तदान कैम्प का आयोजन, सैकड़ों से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
Last Updated on September 8, 2024 by Gopi Krishna Verma
![](https://i0.wp.com/www.dahadindia.com/wp-content/uploads/2024/09/1000620888-1024x576.webp?resize=640%2C360&ssl=1)
गिरिडीह। जिले सहित झारखंड बिहार के प्रवासी भाइयों द्वारा गठित समस्त झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट द्वारा रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर के मुख्य अतिथि नवसारी लोकसभा सांसद सह केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल एवं विशिष्ट अतिथि लिंबायत विधायक संगीताबेन पाटिल थी। इस शिविर मे सैकड़ों से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान कर्ता अधिकतर झारखंड बिहार के निवासी थे।
![](https://i0.wp.com/www.dahadindia.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG-20240519-WA0026-46-724x1024.webp?resize=640%2C905&ssl=1)
बता दें कि ट्रस्ट मानव कल्याण के लिए लगातार कई सराहनीय कार्य कर रही है अगर रक्तदान कि बात करे तो यह दूसरा साल है जब ट्रस्ट ने इस शिविर का आयोजन किया। ट्रस्ट के अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है सभी को बढ़ चढ़कर रक्तदान करना चाहिए; क्योंकि खून ही एक ऐसा चीज़ है जिसे आज तक किसी डाक्टर ने बना नहीं पाया है। किसी के रक्तदान से किसी को जीवनदान मिलता है।
![](https://i0.wp.com/www.dahadindia.com/wp-content/uploads/2024/09/vidya-culam-tutorials-111-10-jpg.webp?resize=640%2C605&ssl=1)
रक्त कलेक्शन के लिए सूरत के जाने माने अस्पताल किरण हॉस्पिटल के डाक्टर की टीम उपस्थित थे।