विपक्ष मुक्त शासन की मंशा लोकतंत्र के लिए खतरनाक: आप

0

Last Updated on April 7, 2024 by Gopi Krishna Verma

अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ गिरिडीह में आप का सामूहिक उपवास

गिरिडीह। विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत में पिछले दस सालों से जिस तरह से केन्द्र सरकार के द्वारा विपक्ष को कुचलने का काम किया जा रहा है यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

उक्त बातें आम आदमी पार्टी झारखंड़ के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने रविवार को कहा। वे अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ गिरिडीह में आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में सामूहिक उपवास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा , सड़क दुघर्टना में घायल लोगों के मुफ्त इलाज के लिए फ़रिश्ते योजना जैसी जनहित की योजनाओं का बीजे पार्टी के पास जवाब नहीं है। दस सालों के शासन का हिसाब नहीं है। इसलिए विपक्ष के नेताओं को केन्द्रीय जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर जेल में डाला जा रहा है। ताकि लोकसभा चुनाव में वो इनकी नाकामियों को कोई उजागर नहीं कर पाए।

श्री शर्मा ने कहा कि जो कानून आतंकवादियों के लिए बनाया गया था जिसमें बेल का प्रावधान नहीं था, उस कानून का विपक्ष के ईमानदार नेताओं पर गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। जनता सब देख रही है। आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि भाजपा देश में तानाशाही स्थापित करना चाहती है यह देश की जनता कभी होने नहीं देगी। यह भगत सिंह की धरती है जहां के युवा हंसते हंसते अपनी जान न्यौछावर कर देते हैं।

जिला उपाध्यक्ष रोजन अंसारी ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने देश को विकास का एक माॅडल दिया है और तानाशाह सरकार ने उनको जेल में डाल दिया है।

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरी शंकर यादव ने कहा कि मोदी सरकार ईडी और सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर रही है।

देवरी प्रखंड़ अध्यक्ष कासिम अंसारी ने कहा कि इलेक्ट्रॉल बाॅन्ड भारत का सबसे बड़ा घोटाला है। तिसरी प्रखंड अध्यक्ष राजू मंडल ने कहा कि विपक्ष के मुख्यमंत्रियों को जेल में डालना तानाशाही है।

बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश टुडू ने कहा कि तानाशाही और जेल का जवाब जनता वोट से देगी।


कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष कबीर, गिरिडीह विधानसभा उपाध्यक्ष मुर्शीद मिर्जा, फुटपाथ नेता सोहराब रैन, शम्स, राहुल शर्मा, परवेज आलम, तिसरी प्रखंड़ किसान मोर्चा के अध्यक्ष बिनोद राय, असगर अंसारी, इम्तियाज अंसारी, नरेश कुमार, पंकज सहित कई लोग मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *