बाइक रैली का आयोजन कर बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ का दिया गया संदेश
Last Updated on February 22, 2025 by wpadmin
उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को किया रवाना

गिरिडीह। “बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान” के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को गिरिडीह समाहरणालय परिसर में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी समेत समाज कल्याण विभाग के कई अधिकारी और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने “बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान” के तहत बाइक रैली में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में एक बेटी-एक सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटी के जन्म पर भी समाज में फैली गलत धारणाओं को मिटाकर हम एक सुदृढ़ समाज व सकारात्मक सोच के साथ जीवन व्यतीत कर सकते है। बेटी भी समाज के उत्थान का कारण बन सकती हैं। इस प्रकार की गतिविधियों से हम समाज को बेटी बचाओ संरक्षण का संदेश दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को लेकर समाज में फैली हुई भेदभाव को मिटाना है। साथ ही जेंडर राशियों में भी सुधार करना है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जन्म लेने के बाद से स्नातक तक लड़कियों को सहायता राशि दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी की रक्षा करना सबका दायित्व है। इसके अलावा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के निर्देश पर सभी बाइक पर स्टीकर और स्लोगन चिपकाएं गए।