केन्दुवागडहा चैती काली मेला में ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क शरबत वितरण स्टॉल
Last Updated on April 7, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत छेत्र के प्रमुख चैती काली मेला केन्दुवागडहा में समस्त झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क शरबत वितरण का स्टॉल लगाया गया। इस स्टॉल का मुख्य उद्देश्य था कि मेले में आए लोगों को भीषण गर्मी में शरबत पिला कर राहत पहुंचाना। वहीं कार्यक्रम में अतिथि के रूप में इंद्रलाल वर्मा की उपस्थित रही साथ ही अन्य उपस्थित अतिथि और गणमान्य लोगों का ट्रस्ट द्वारा स्वागत किया गया।

मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष वासुदेव महतो, सचिव महादेव वर्मा और कोर कमिटी उप सचिव संजय वर्मा (संजू) , सक्रिय सदस्य रंजीत वर्मा की उपस्थिति रही। वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से कैलाश महतो, उप मुखिया कृष्णा वर्मा, वार्ड सदस्य संजय वर्मा, उदय कुमार, जय प्रकाश वर्मा, शेखलाल प्रसाद वर्मा, राजू वर्मा, जितेंद्र वर्मा, शारदा महतो सहित तमाम गणमान्य ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम में सहभागिता निभाने के लिए समस्त ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। वहीं ग्रामीणों ने ट्रस्ट के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

समस्त झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट हमेशा मानव कल्याण, जनकल्याणकारी कार्य के लिए संघर्ष कर रही है और यह ट्रस्ट गुजरात के सूरत में संचालित है जहां झारखंडी प्रवासियों के हितों के लिए कार्य करती हैं। समय-समय पर ट्रस्ट द्वारा धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम कर लोगों को समाज के प्रति जागरूक और एकजुट करने का कार्य करती हैं। समाज के वंचित वर्गों के लिए काम करने और उनकी जरूरतों को पूरा करने में बहुत महत्वपूर्ण है। ये संगठन समाज के विभिन्न वर्गों के बीच एकता और सहयोग को बढ़ावा देने में भी मदद करते हैं।