ये अबुआ सरकार गरीबों की सरकार है: सलीम
Last Updated on March 19, 2025 by Gopi Krishna Verma
पंचायत स्तर पर कमेटी का गठन

गिरिडीह। बुधवार को गिरिडीह ज़िले के भेलवाघाटी के अंतर्गत सलैयाटांड़ महुआ पेड़ के पास झारखंड मुक्ति मोर्चा की पंचायत कमेटी गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पर्यवेक्षक कासिम अंसारी ने किया।
इधर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक कासिम अंसारी ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सैकड़ो योजनाएं हैं वह योजना को हम घर तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना ,मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री ने जो वादा किया वह करके दिखा दिया। बाकी जो भी योजनाएं हैं वह वे लोग जनता को लाभ दिलाएंगे। उन्होंने कहा की ये अबुआ सरकार गरीबों की सरकार है।

मौके पर बैठक मे पंचायत कमेटी गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों गठन किया गया। वही बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया। पंचायत अध्यक्ष उस्मान अंसारी ,उपाध्यक्ष नॉनवा हेंब्रम, सचिव छोटेलाल बसके, उप सचिव मंसुर अंसारी, जेंट्स किसको खुर्शीद अंसारी, सुखदेव मुरमुर, इतवारी मरांडी ,शमसुद्दीन अंसारी, मेराज अहमद, अताउल अंसारी, सलीम अंसारी ,छकन अंसारी, समीद अंसारी, झामुमो के नेता मुजाहिद अंसारी पूर्व मुखिया रघु मरांडी उपस्थित थे।