तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट का हुआ विधिवत उद्घाटन
Last Updated on September 29, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गिरिडीह के श्री श्याम सेवा समिति प्रांगण में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योगासन भारत के महासचिव डॉक्टर जयदीप आर्य ऑनलाइन माध्यम से जुड़े थे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सीसीएल गिरिडीह के जनरल मैनेजर बसाब चौधरी, गेस्ट ऑफ ऑनर झारखंड योगासना स्पोर्ट संघ के महासचिव विपिन पांडेय।

कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों एवं गिरिडीह योगासन संघ के पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कर किया गया इसके बाद जिले के योग खिलाड़ियों ने योग परफॉर्मेंस दिया। गिरिडीह जिला योगासन संघ के अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य भर के विभिन्न जिलों से 300 खिलाड़ी एवं 100 कोच मैनेजर ऑफिशल शिरकत कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता अलग-अलग आयु वर्ग में खेली जा रही है एवं इसमें स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए खेलेंगे।

कार्यक्रम में गिरिडीह योगासन संघ के मुख्य संरक्षक राजेश जलन उर्फ फंटा जालान, संरक्षक नवीन कांत सिंह, अध्यक्ष संतोष शर्मा, सचिव अनीता ओझा, कोषाध्यक्ष अमित स्वर्णकार के अलावा उपाध्यक्ष पुष्पा शक्ति, सोनी शाह कार्यकारिणी सदस्य मुक्त कुमारी आकाश स्वर्णकार, अनिल कुमार सिंह रोहित राय, शशीकांत विश्वकर्मा, रोहित श्रीवास्तव नितेश नंदन, राजू सिंह कौशल हिमांशु सिन्हा, भूमि कुमारी पल्लवी कुमारी, उत्कर्ष गुप्ता उपस्थित थी।