ठगबंधन मालामाल, जनता बदहाल: केदार हजरा

0

Last Updated on December 30, 2023 by Gopi Krishna Verma

प्रेसवार्ता में झारखंड़ सरकार के विफलताओं पर भाजपा ने किया आरोप पत्र जारी

गिरिडीह। शनिवार को जिला परिषदन भवन गिरिडीह में भाजपा द्वारा प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चार वर्ष के विफलताओं को बताया गया।‌

जमुआ विधायक केदार हजरा ने कहा कि झारखंड़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार जिसे “फ़ाइल फोल्डर बॉस” की सरकार भी कह सकते हैं। उनकी विफलता और इन चार वर्षों में झारखंड़ की बदहाली का जिम्मेदार ठगबंधन की सरकार है। इस सरकार में “ठगबंधन मालामाल और झारखंड़ बदहाल है”। जनता अबकी बार हर हाल में इसे बदल कर रहेगी।

वहीं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि चार साल पूरे कर चुकी झूठ-लूट की बुनियाद पर टिकी मतलबपरस्त गठबंधन वाली प्रदेश की हेमंत सरकार से जनता त्रस्त है।

इस दौरान सरकार की विफलताओं, लूट-खसोट, ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिला असुरक्षा, किसानों-मजदूरों, छात्रों-नौजवानों के साथ धोखेबाजी का तथ्यों के साथ विवरण दिया गया और आरोप पत्र जारी किया गया।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे एवं पार्टी के अन्य स्थानीय नेता उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *