दर्दनाक हादसा: पानी भरे बाल्टी में गिरने से एक वर्षीय बच्चे की मौत

0

Last Updated on February 5, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। ज़िले के गांडेय के राताबहियार गांव में रविवार दोपहर को लक्ष्मी देवी का एक वर्षीय पुत्र रजनीश की मौत पानी से भरे बाल्टी में गिरने से हों गई।

बच्चे के शव को उनके पिता राजेश यादव अपने गांव ताराटांड ले गए। बताया गया की लक्ष्मी देवी अपने मायके आई हुई थी। यहीं पर यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार राताबहियार निवासी चंद्रशेखर यादव की छोटी बेटी लक्ष्मी देवी तीन दिन पहले अपने मायके आई थी। वह अपने साथ एक वर्ष का बेटा व तीन वर्ष की बेटी को भी साथ लाई थी।

रविवार को एक वर्ष का बच्चा खेलते-खेलते घर में रखे बाल्टी के पास चला गया। बाल्टी आधा पानी से भरा था। अचानक बच्चा उस बाल्टी में डूब गया। बच्चे के डूबने की आवाज से घरवाले दौड़े और उसे बाल्टी से बाहर निकाला। अचेतावस्था में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *