सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सदर प्रखंड गिरिडीह, बेंगाबाद एवं गांडेय में शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

0

Last Updated on January 17, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार एवं झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक सड़क सुरक्षा माह 2024 मनाए जाने एवं प्रचार-प्रसार अंतर्गत बुधवार को सदर प्रखंड गिरिडीह, गांडेय एवं बेंगाबाद प्रखंड में सड़क सुरक्षा हेतु शपथ एवं जागरूकता का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस दौरान सभी प्रखंड विकास पदाधिकारीयों द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर प्रखंड के विभन्न क्षेत्रों में लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देने के लिए जागरूकता रथ रवाना किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनके बहुमूल्य जीवन के बचाव को लेकर यातायात के नियमों का पालन करने को कहा गया। साथ ही उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने को लेकर शपथ भी दिलाया गया। कार्यक्रम में सदर प्रखंड के प्रखंड़ विकास पदाधिकारी सहित कई अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

गांडेय प्रखंड में संपन्न हुए कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस सह प्रखड विकास पदाधिकारी दीपेश कुमारी, अंचल अधिकारी, प्रमुख, मुखिया गण सहित कई पदाधिकारी, कर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

वहीं बेंगाबाद प्रखंड में हुए कार्यक्रम के दौरान प्रखड़ विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जिला परिषद सदस्य, मुखिया गण, समेत प्रखंड के कई पदाधिकारी, कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *