20 सितंबर को झारखंडधाम आऐंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

0

Last Updated on September 17, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। 20 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह झारखंड के दो ज़िले में आयेंगे। वे साहेबगंज और गिरिडीह जिलों का दौरा करेंगे। जहां वे भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे।

इस यात्रा की शुरुआत साहेबगंज के भोगनाडीह से सुबह 10 बजे होगी। इसके बाद वे साहेबगंज के पुलिस लाइन मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। साहेबगंज में जनसभा के बाद, अमित शाह 12:30 बजे गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित पवित्र धार्मिक स्थल बाबा झारखंडधाम में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस महत्वपूर्ण यात्रा की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए मंगलवार को गिरिडीह ज़िले के जमुआ विधायक केदार हाजरा, गिरिडीह जिले के भाजपा अध्यक्ष महादेव दुबे, गिरिडीह एसपी बिमल कुमार सहित कई अधिकारियों ने झारखंडधाम पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *