कोवाड़ जंगल में मिला महिला का शव, चार दिन से थी लापता

0

Last Updated on February 13, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। ज़िले के जमुआ थाना क्षेत्र के काजीमघा निवासी रसीद ख़ान की पत्नी शाहीन प्रवीण का शव मंगलवार को कोवड़ के जंगल में पाया गया।

बाद में महिला के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।घटना से इलाक़े मे मचा हड़कंप बताया गया। बताया गया कि महिला बीते शुक्रवार से लापता थी। जिसके बाद लड़की के भाई अमानत ख़ान ने थाने में गुमशुदा का आवेदन दिया था। जिसके बाद पुलिस के जांच पड़ताल करने के बाद पता चला कि कोवाड़ के जंगल में एक महिला का शव दिखा।

जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुची और जांच पड़ताल में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अभी फ़िलहाल शक के आधार पर पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत मे लिया है।

इधर लड़की के भाई ने बताया है कि इनकी शादी क़रीब वर्ष 2022 में मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी और इनका एक 6 महीने का बच्चा भी है। लेकिन कुछ दिनों से इसे ससुराल वालों के द्वारा दहेज क़रीब 4 लाख रुपए के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और क़रीब एक महीना पहले 1 लाख 20 हज़ार रुपए भी दिया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *