युवा कांग्रेस सचिव इमामुद्दीन ने वृद्धा आश्रम में मनाया जन्मदिन

0

Last Updated on December 1, 2023 by Gopi Krishna Verma

बोले सार्थक पहल से कम हो सकती वृद्धा आश्रम से वृद्धों की संख्या

गिरिडीह। गिरिडीह युवा कांग्रेस जिला सचिव इमामुद्दीन अंसारी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शहर के वृद्धा आश्रम जाकर वृद्धों के बीच फल का वितरण किया और उनका हाल-चाल जाना। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरिडीह युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हसनैन अली उपस्थित हुए और युवा कांग्रेस के साथियों के साथ वृद्धों के बीच फल वितरण किया। कहा बर्थडे जैसे आयोजनों के लिए इससे बेहतर कोई स्थान नहीं हो सकता, क्योंकि बुढ़ापे की उम्र में अपने बच्चों की आवश्यकता होती है। वैसे समय में बच्चों द्वारा उनको वृद्ध आश्रम में छोड़ दिया जाता है जो की बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है, लेकिन हमारे शहर के युवा एवं जनप्रतिनिधि के प्रयास से निश्चित रूप से इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में वृद्धा आश्रमों में वृद्धों की संख्या काम हो सकती है।

मौके पर गिरिडीह युवा कांग्रेस के जिला महासचिव बंटी अली, रामानंद कुशवाहा, जावेद अंसारी, एहसान अंसारी, हसन अंसारी, जमशेद आलम, रेहान अहमद, समीर अंसारी, जैद अली, दानिश अंसारी, दानिश परवेज, रोसिभ मिर्जा, बरकत अली समेत कई लोग मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *