जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने सुनी पीएम के मन की बात
Last Updated on August 25, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। रविवार को गिरिडीह ज़िले में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो संवाद कार्यक्रम मन की बात के 113वां एपिसोड को जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री मुनिया देवी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ बेंगाबाद प्रखंड़ के सोनबाद में सुनी।

वहीं इस विशेष कार्यक्रम को सुनने के लिए महिलाओं में उत्साह दिखी। इधर मुनिया देवी ने बताया की प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश भर में चल रहे गतिविधियो एवं विकास कार्य योजनाओं के बारे में जानकारी देते हैं जो हम सभी के लिए बहुत ही प्रेरणादायी होता है। उन्होंने बताया कि एपिसोड में प्रधानमंत्री ने विकसित भारत में युवाओं के ऊपर जोर देते हुए कहा कि युवाओं को अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की आवश्यकता है साथ ही उन्होंने स्टार्टअप इंडिया के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने के संकल्प बारे में बताया साथ ही प्रधानमंत्री ने तिरंगा यात्रा कि खूब प्रशंसा की। इधर गिरिडीह ज़िले में पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी ने अपने आवास में सुना साथ ही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने शास्त्रीनगर स्थित अपने आवास में कार्यक्रम को कार्यकर्ता के साथ सुना।
इधर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो विनीता कुमारी ने नगर बूथ संख्या 49 और 50 पर मोदी जी के मन की बात अपने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी।

मौके पर कार्यक्रम में मंडल महामंत्री भुवनेश्वर मंडल, मंडल उपाध्यक्ष मनोज स्वर्णकार, बेंगाबाद अजीत राणा, जितेंद्र राम, युवा समाजसेवी मनीष कुमार, अशोक स्वर्णकार, राम कुमार वर्मा, लाल बाबू वर्मा, विशाल कुमार, शशीकांत कुमार, कृष्ण मंडल, शांति देवी, रुकमनी देवी, आरती कुमारी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।