GOOD NEWS: पंचायत में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दी जाने वाली राशि विमुक्त, जाने किस जनप्रतिनिधी का है कितना मानदेय
Last Updated on January 11, 2024 by Gopi Krishna Verma
₹18.7771 करोड़ राशि वित्तीय वर्ष 2023-24 के तीन महीने के मानदेय के लिए किया गया उपावंटन



PANCHAYATI RAJ: झारखंड सरकार के पंचायतीराज विभाग ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के 3.53 महीने का मानदेय फंड रिलीज कर दिया है। सरकार के पंचायतीराज विभाग ने इसके लिए कुल ₹ 18,77,71,290 पैसे दिए हैं। इसके तहत पंचायतीराज में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों जैसे जिप अध्यक्ष, जिप उपाध्यक्ष, जिप सदस्य, मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य, प्रमुख, उप प्रमुख व पंचायत समिति सदस्य के बकाए मानदेय का भुगतान किया जाएगा।
गिरिडीह के 5,668 निर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों के हिस्से ₹ 1.50 करोड़: बताते चलें कि आवंटित किए गए राशि में गिरिडीह के पंचायत जनप्रतिनिधियों के लिए कुल ₹ 1,49,73,554 राशि उपलब्ध कराया गया है। जिसे जिले के 5,668 पंचायत जनप्रतिनिधियों के बीच वितरित किया जाएगा।

किसको मिलती है कितनी राशि जानें पूरी बात:
निर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों को मिलने वाला मानदेय कुछ इस तरह है:
- जिला परिषद अध्यक्ष – ₹12,000/-
- जिला परिषद उपाध्यक्ष – ₹10,000/-
- प्रमुख – ₹8,000/-
- उप प्रमुख – ₹4,000/-
- मुखिया – ₹ 2,500/-
- उप मुखिया – ₹1,200/-
- जिला परिषद सदस्य – ₹2,500/-
- पंचायत समिति सदस्य – ₹1,000/-
- वार्ड सदस्य – ₹500/-