जमुआ: मुख्यालय सहित पूरे प्रखंड़ में मना स्थापना दिवस

0

Last Updated on November 15, 2023 by Gopi Krishna Verma

भगवान बिरसा के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर मना दिवस

जमुआ। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जमुआ प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में भगवान बिरसा की जयंती मनाई गई। जहां प्रखंड कार्यालय में बीडीओ कमलेन्द्र कुमार एवं सीओ संजय पाण्डेय के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर झारखंड के स्थापना दिवस मनाया गया। वहीं उसके पूर्व एक दैनिक अखबार एवं सामाजिक संस्था ‘हमारी कोशिश’ के बैनर तले जमुआ बाजार के चारों ओर भ्रमण कर चौक पर एक सभा आयोजित कर भगवान बिरसा के जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

मौके पर बीडीओ कमलेन्द्र कुमार, सीओ संजय पांडेय, पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह, थाना प्रभारी बिपिन कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, बीससूत्री अध्यक्ष जुन्नैद आलम, उपप्रमुख रब्बुल हशन रब्बानी, पत्रकार विजय चौरसिया, आशीष द्विवेदी, सुधीर सिन्हा, प्रवीण कुमार, बद्री यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महशर इमाम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चीना खान, झारखंड खतियानी जोहर के रोहित दास, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राय, माले नेता सह पंसस अब्दुल गफूर अंसारी, मनौवर हसन बंटी, असगर अली, जिला गौ सेवा प्रमुख बालगोविंद यादव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विनय कुमार, अजीत राय, मुखिया मनोज हाजरा,प्रदीप कुमार, सोनू मोदी, बादशाह, पंकज कुशवाहा, संदीप राय, प्रकाश शर्मा, पप्पू खान, दिवस कुमार, सौरव राय, चिंकू कुमार, जितेंद्र सिंह, ललन कुमार, प्रदीप पंडित, आशीष सिन्हा, सुभाष यादव, मुकेश यादव, डेगन पंडित, मो. शमीद, पंसस मो. बेलाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *