उमस भरी गर्मी से राहत नहीं, पांच जुन के बाद छिट-पुट बारिश की संभावना

0

Last Updated on May 29, 2024 by Gopi Krishna Verma

SULTRY SUMMER: रांची समेत पूरे राज्य में गर्मी और उमस से लोग बेहाल है। सुबह आठ बजे के बाद से ही घर से बाहर निकलना मुश्किल होते जा रहा है। पिछले तीन दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है।

पिछले 24 घंटे के दौरान रांची का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि 29 और 30 मई को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 31 मई तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। वहीं, 5 जून के बाद राज्य में बारिश की स्थिति बनती दिख रही है; लेकिन ये भी छिटपुट स्थानों पर।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिनों तक रांची का पारा अधिक रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा. एक जून को बारिश के आसार हैं। इसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज होगी। मंगलवार को तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

सर्तक रहने की अपील की गई:

मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में लोगों से सर्तक रहने की अपील की गई है। केंद्र की मानें तो ऐसे मौसम में धूप में निकलने से बचना चाहिए. तरल पदार्थ का अधिक सेवन करें। दही का भी सेवन करें. धूप में निकलना पड़े तो शरीर ढंक कर निकलें। ढीले और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। तरल पदार्थ का सेवन करते रहें. शराब, काफी और चाय से परहेज करें। तरबूज, खरबूज और खीरा का सेवन करें।

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 29 मई को सबसे अधिक तापमान गढ़वा और पलामू का 47 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं, चतरा, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम का तापमान 43 डिग्री रहा। हजारीबाग, लातेहार, चतरा का तापमान 42 डिग्री देवघर, गिरिडीह, खूंटी, रांची, बोकारो का तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *