गिरिडीह में साउथ एशियन कराटे प्रतियोगिता कल
Last Updated on April 16, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गिरिडीह में पहली बार साउथ एशियन कराटे प्रतियोगिता का आयोजन गिरिडीह के नगर भवन में 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक किया जाएगा। वहीं वर्ल्ड फूनाकोशिश शॉटोकन कराटे ऑर्गनाइजेशन के तत्वाधान में तीन दिवसीय साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इधर बताया गया कि प्रतियोगिता में देश-विदेश से कुल 400 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले देश इस प्रकार से हैं भारत, नेपाल, भूटान, श्रीलंका अफगानिस्तान और मलेशिया के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है।

इसका जानकारी वर्ल्ड पुनाकोसी के झारखंड के चीफ सेंसेई उज्जवल सिंह ने दी। वहीं प्रतियोगिता के शुभारंभ धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ,गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, सलूजा गोल्ड चेयरमैन डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा एवं संघ के अध्यक्ष डॉ विजय सिंह संघ के संरक्षक देवेंद्र सिंह चुन्ननु कांत के द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। इस प्रतियोगिता को संचालित रूप से करवाने के लिए सभी प्रकार का तैयारी संपन्न हो चुका है।