BIG BREAKING: गिरिडीह में सड़क दुर्घटना में चालक सहित छह की मौत

0

Last Updated on November 18, 2023 by Gopi Krishna Verma

शादी समारोह से लौटने के क्रम में हुई हादसा, मुख्यमंत्री ने एक्स पर जताया शोक

Fatal Road Accident on Giridih: लोक आस्था के महापर्व छठ के संयत का दिन गिरिडीह के लिए काला दिन साबित हुआ। शनिवार अहले सुबह करीब तीन बजे कोडरमा-कोवाड़-भरकट्टा मुख्य मार्ग पर बिरनी व मुफस्सिल थाना क्षेत्र की सीमा से सटे बाघमारा के पास स्कॉर्पियो वाहन की पेड़ से भीषण टक्कर हो गई।

घटना में चालक समेत पांच लोगों ने ऑनस्पॉट दम तोड़ दिया, वहीं एक व्यक्ति का धनबाद ले जाने के क्रम में मौत हो गई। मरने वाले सभी बिरनी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। एक अन्य गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए धनबाद भेजा गया है। घटना की सूचना पर ज़िप अध्यक्ष मुनिया देवी सदर अस्पताल पहुंचीं और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दिया।

सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शवों को अंत्यपरीक्षण के लिए अस्पताल भेजवाया: घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। मृतक के परिजनों ने भी अस्पताल पहुंच कर शवों की पहचान की। मृतक बिरनी के गजोडीह से गिरिडीह के टिकोडीह निकाह में आए थे और वापिस जा रहे थे। सभी मृतक दूल्हे के रिश्तेदार हैं।

मृतकों के नाम इस प्रकार हैं: झामुमो नेता असगर अंसारी ने बताया कि गजोड़ी से डॉक्टर फारुख अंसारी के पुत्र चांद रसीद के निकाह के लिए बरात गिरिडीह आई थी। वापसी में के दौरान स्कॉर्पियो चालक चरघरा पहरियाडीह के 30 वर्षीय सगीर अंसारी, दूल्हे के 70 वर्षीय दादा गजोडीह निवासी युसूफ मियां, चाचा 45 वर्षीय इम्तियाज अंसारी व 32 वर्षीय सुभान अंसारी, दूल्हे के पिता के मामा 60 वर्षीय दलांगी निवासी याकूब अंसारी, आफताब आलम की दुर्घटना में मौत हो गई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर जताया शोक:

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *