विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों की जागरूकता रैली

0

Last Updated on June 6, 2023 by dahadindia

सियाटांड़। सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रिलिएंट स्कूल सह कोचिंग सेंटर नवडीहा द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बच्चों ने काफी उत्साह पूर्वक भाग लिया। रैली में बच्चे पर्यावरण बचाओ संबंधित स्लोगन लिए चल रहे थे। और इसके माध्यम से लोगों को यह जागरूक करने का प्रयत्न किया गया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण आवश्यक ही नहीं अतिआवश्यक है।

भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन:

बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति और अधिक ज़बाबदेह बनाने के लिए संबंधित विषयों पर निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेड़-पौधे पर्यावरण के फेफड़े हैं। इसे समझाने के लिए कार्यक्रम के अंत में बच्चों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। जिसमें स्कूल व कोचिंग के बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस दौरान नवडीहा मुखिया विनोद साहू, पसंस जानकी महतो, वार्ड सदस्य अंबिका रजक, राजू रजक मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं स्कूल निदेशक नरेश वर्मा , शिक्षकों में अरविंद वर्मा, प्रवीण वर्मा , सिंटू वर्मा ,पूनम झा, रिया सिन्हा, रिचा सिन्हा, कलावती रजक, सुनीता वर्मा, रेशम देव, दीपक प्रजापति, भागीरथ वर्मा, धनेश्वर वर्मा, सुरेश महतो, सुनील वर्मा, राजेंद्र वर्मा, वीरेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *