मौसम: छाई बादल छह-सात को बारिश के आसार
Last Updated on December 4, 2023 by Gopi Krishna Verma
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मिचौंग

CLIMATE: मंगलवार से रांची समेत पूरे झारखंड के मौसम के बदलाव आ गया है। राज्य में घने बादल छाएं है। रांची समेत दक्षिण और मध्य भाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं।
” सोमवार की सुबह धुंध के बाद आंशिक बादल छाएंगे। लेकिन मंगलवार को रांची व राज्य के दक्षिणी हिस्सों में बादल घने होंगे व हल्की बारिश होगी।
-अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक
छह और सात को हल्के बारिश की संभावना: छह और सात दिसंबर को बादल और घने रहेंगे। पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। इससे सर्दी बढ़ेगी और तापमान में छह से सात डिग्री तक गिरावट आएगी। इसके बाद आठ दिसंबर से बादल हल्के होंगे, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
बंगाल की खाड़ी से उठा है चक्रवाती तूफान मिचौंग: मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में बने गहरे अतिदाब के कारण चक्रवाती तूफान मिचौंग अगले कुछ घंटों के बाद और प्रबल हो जाएगा।

सोमवार की सुबह तूफान के आंध्र प्रदेश के दक्षिणी और तमिलनाडु के उत्तरी तट से टकराने के बाद नेल्लोर और मछलीपट्टनम के रास्ते उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे झारखंड के भी प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। इससे रांची समेत राज्य के दक्षिणी और मध्यवर्ती भागों में सोमवार की शाम से ही मौसम में बदलाव होने के आसार हैं।